Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
हरदा

बिरसा मुंडा जयंती पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

1 min read
17 6
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम अबगांव खुर्द में स्थापित शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में 14 नवंबर से 16 नवंबर तक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार सिरोही ने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। साथ ही वर्तमान समय में राष्ट्रीय एकता के लिए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ. बालकृष्ण बिश्नोई ने बिरसा मुंडा के संपूर्ण जीवन का परिचय दिया एवं समाज और देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। रसायन शास्त्र के प्राध्यापक प्रद्युम्न धोपे ने बताया कि बिरसा मुंडा को धरती आबा क्यों कहा जाता है। तीन दिवसीय आयोजन में महाविद्यालय में भाषण, निबंध एवं रंगोली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। 15 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन उद्बोधन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुचि नंदनवार ने किया तथा डॉ. राजू पिपरदे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply