Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
हरदा

बोलेरो में भरकर ले जा रहे थे 30 पेटी अवैध शराब, छीपाबड़ पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

3 min read
02 6
Text Size:

 

03 8
-1.50 लाख रुपए की शराब और 3 लाख रुपए का वाहन जब्त

अनोखा तीर, हरदा/खिरकिया। जिले में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में छीपाबड़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो वाहन में रखी 30 पेटी देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। वहीं शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने शराब और वाहन सहित कुल 4 लाख 50 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 नवंबर की रात थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान कस्बे में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो वाहन एमपीव्ही16 व्ीडी 0948 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। वाहन भिरंगी रेलवे गेट से हिवाला गांव की तरफ जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस स्टाफ को भिरंगी रेलवे गेट के पास पहुंचने के लिए बुलाया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर की सूचना से स्टाफ और गवाहों को अवगत कराया तथा सूचना पंचनामा तैयार किया। इसके बाद भिरंगी रेलवे गेट से हिवाला रोड पर पुलिस बल ने रणनीति के तहत छिपकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की सफेद बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
तलाशी में मिली 30 पेटी देशी शराब
वाहन में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति सामने की सीट पर बैठा हुआ था। पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। वाहन चालक ने अपना नाम रामदास उर्फ पप्पू पिता लालसिंह बंजारा (45 वर्ष), निवासी बस स्टैंड मांदला बताया। वहीं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पिता जगदीश तंवर (54 वर्ष), निवासी शंकर मंदिर के पीछे खेड़ा मांदला बताया। पुलिस द्वारा वाहन में रखी सामग्री के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने पीछे की तरफ शराब की पेटियां रखी होना बताया। तलाशी लेने पर 26 पेटी लाल देशी मसाला शराब और 4 पेटी सफेद देशी प्लेन शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 50-50 क्वार्टर रखे हुए थे। इस प्रकार कुल 30 पेटियों में 1500 क्वार्टर शराब मिली। पुलिस ने शराब की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से शराब के साथ बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया। जब्त बोलेरो की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। कुल मशरूका 4 लाख 50 हजार रुपए का जब्त किया गया। पुलिस ने रामदास उर्फ पप्पू बंजारा और दिनेश तंवर के विरुद्ध अपराध क्र. 586/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक उदयराम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक आदित्य करदाते, सहायक उपनिरीक्षक जगनकुमार युवने, संजय ठाकुर, नानकराम कुशवाह, रंजीत पातुरकर सहित प्रधान आरक्षक ब्रजेश यादव, शंभू चौरे, उदयभान गुर्जर, आरक्षक कमलेश परिहार, हीरालाल, सौरभ राजपूत एवं उदयसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply