-पीडब्ल्यूडी ने 5 जुलाई को हटाई थी रेलिंग, 4 महीने बाद भी नहीं लगाई, ग्रामीणों में आक्रोश
अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के पहटकला गांव में रविवार शाम रेलिंग के बिना बने पुल से 12 साल का बालक साइकिल समेत नीचे गिर गया। उसके हाथ और पसलियों में चोट आई है। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। गांव के रज्जन सिंगोरे का बेटा दिव्यांश स्यानी नदी पर बने पुल पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह करीब 25 फीट नीचे गिर गया। गनीमत रही कि वह पानी में नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गांव के महेश गुर्जर ने बताया कि 5 जुलाई को पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल की रेलिंग हटाई थी। बारिश खत्म होने के बाद रेलिंग लगाने के लिए अधिकारियों से कई बार कहा गया, लेकिन अब तक इसे नहीं लगाया गया। आशा कार्यकर्ता ललिता सिंगोरे ने बताया कि दिव्यांश उनका इकलौता बेटा है। दो महीने पहले उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने कहा कि वह दोस्तों के साथ साइकिल चलाने गया था और उसे अचानक चक्कर आया। ललिता सिंगोरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पुल पर जल्द रेलिंग लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द रेलिंग नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रेलिंगविहीन पुल से सायकल समेत 25 फीट नीचे गिरा बालक

Text Size:
0 Views
What do you think?






