Skip to content
Monday, 16 November 2026
हरदा

कायदा में हर्षोल्लास से मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

1 min read
03 7
Text Size:

04 5

अनोखा तीर, रहटगांव। वनांचल क्षेत्र के ग्राम कायदा में बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश इवने ने कहा कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंककर आदिवासी समाज को जल-जंगल-जमीन की रक्षा का मंत्र दिया। उनका नारा अबुआ दिशुम- अबुआ राज (हमारा देश, हमारा राज) आज भी हमें प्रेरणा देता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय समाज को सच्चा सम्मान देने का काम किया है। इस अवसर पर निरसिंह काजले ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं किशन उइके ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में मानकराम धुर्वे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश उइके, मुंशी कलम, किशोरी सिलारे, कैलाश इवने, शिवकरण काजले, गरीबदास यादव, केली जगदीश भलावी, अनिल इवने, रामकृष्ण सतनकर, मनोहरलाल कलम, मोहित उइके सहित युवा एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply