Skip to content
Monday, 16 November 2026
हरदा

वीरांगना पूरी बाई के नाम होगा वार्ड 34 का चौराहा

3 min read
28 1
Text Size:

-कीर समाज ने कमल पटेल का जताया आभार
-पूर्व मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

अनोखा तीर, हरदा। कीर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर हरदा नगर पालिका के वार्ड 34 में एक चौराहे का नाम वीरांगना पूरी बाई के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव के लिए उनका आभार जताया। साथ ही 11 दिसंबर 2026 को वीरांगना पूरी बाई की 315वीं जयंती पर आयोजित होने वाले चौक के अनावरण समारोह एवं प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। भाजपा सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह संयोजक आशुतोष पाराशर ने बताया कि कीर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री कमल पटेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि वीरांगना पूरी बाई ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण होना पूरे समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है। यह प्रस्ताव पूर्व मंत्री के मार्गदर्शन में नगर पालिका में पारित हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने कमल पटेल से आग्रह किया कि 11 दिसंबर को आयोजित कार्यस्र5म उनके संरक्षण में हो और वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कीर समाज पिछले 15 से 20 वर्षों से वीरांगना पूरी बाई की जयंती मनाता आ रहा है, लेकिन हरदा में पहली बार प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले उज्जैन और इंदौर में ऐसे सम्मेलन हो चुके हैं। हरदा में होने वाले सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित हजारों सामाजिक बंधुओं के शामिल होने की संभावना है।
प्रतिमा स्थापना और अन्य विषयों पर भी चर्चा
मुलाकात के दौरान चौराहे पर वीरांगना पूरी बाई की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर पालिका में प्रस्ताव पारित कराने, समाज की राज्य स्तरीय समिति के पंजीयन और दस्तावेजों की प्रक्रिया सहित आयोजन में मुख्यमंत्री, सांसद, प्रभारी मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग के मंत्री को आमंत्रित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
गौरवशाली इतिहास को सम्मान दिलाने की पहल
समाज के प्रतिनिधियों ने वीरांगना पूरी बाई के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने तत्कालीन चित्तौड़गढ़ शासित राज्य में वीरगति प्राप्त की थी। उदयपुर क्षेत्र में भी उनके नाम और इतिहास से समाज की गौरवशाली परंपरा जुड़ी हुई है। हरदा में उनके नाम पर चौराहे का नामकरण होने से समाज में उत्साह का माहौल है। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने और प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कीर समाज के जिलाध्यक्ष संतोष नायर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ दायमा, आशीष कीर, जिला सचिव अमर सिंह कीर, जिला उपाध्यक्ष कैलाश दायमा, महेश कीर सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply