-उर्वरक गुणवत्ता जांच के लिए लिए नमूने
अनोखा तीर, रहटगांव। उपसंचालक कृषि प्रकाश ठाकुर के निर्देशानुसार कृषि विभाग के प्रभारी एसडीओ मुकेश मेहता के द्वारा रहटगांव टिमरनी की कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एम.पी. एजेंसी रहटगांव, स्वर्ण एग्रो टिमरनी सहित विभिन्न कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध उर्वरक स्टॉक एवं विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही उर्वरकों की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के लिए नमूने भी एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरक का विक्रय केवल ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही करें। किसानों को ई-टोकन में दर्शाई गई समय-सीमा के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराएं तथा उर्वरक विक्रय से संबंधित समस्त अभिलेखों का नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करें।






