Skip to content
Monday, 16 November 2026
हरदा

बिरसा मुंडा की जयंती पर निकाली  सांस्कृतिक रैली

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के तहत हरदा में भव्य सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया। जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा की झलक देखने को मिली। रैली को एसडीएम हरदा शैलेंद्र बड़ोनिया ने पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर एसडीओपी सालनी परस्ते, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग प्रमोद माथुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन सिंह बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक रैली पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से प्रारंभ होकर चांडक चौराहा, टांक चौराहा, सब्जी मंडी एवं प्रताप टॉकीज होते हुए पुन: पीएमश्री महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply