Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
हरदा

भक्तिभाव से मनाई संत जलाराम बप्पा की जयंती

2 min read
11 5
Text Size:

-महाआरती, रामधुन और भजन-कीर्तन के बाद हुआ भंडारा
-बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

अनोखा तीर, हरदा। शहर में संत जलाराम बप्पा की जयंती गुजराती समाज एवं जलाराम सेवा मंडल द्वारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया उद्यान स्थित संत जलाराम बप्पा मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे आरती के साथ हुई। इसके बाद सुबह 7 से 9 बजे तक रामधुन और सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। शाम 6 बजे पुन: आरती की गई।
20 वर्षों से जारी है महाप्रसादी की परंपरा
उल्लेखनीय है कि संत जलाराम बप्पा मंदिर में महाप्रसादी और भंडारे की परंपरा पिछले 20 वर्षों से निरंतर जारी है। वर्ष 2005 में मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, लोहाना समाज, गुजराती समाज, जैन समाज एवं नगरवासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ। वर्ष 2006 में मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से जयंती पर धार्मिक आयोजन और महाप्रसादी की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी निरंतर जारी है। जयंती समारोह में गुजराती समाज सहित अन्य समाजों के लोगों और धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से संत जलाराम बापा के सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के संदेश को याद किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply