“अतिशीघ्र ई-नगर पालिका पोर्टल को शुरू करने प्रयास जारी”

प्राथमिक तौर पर  विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संधारित डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। विभाग के पास बैकअप डेटा के रूप में उपलब्ध डाटा सुरक्षित है। CERT-IN द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एमपीएसईडीसी तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिस्टम को फिर से चालू करने की कार्रवाई की जा रही है। पोर्टल अतिशीघ्र शुरू करने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। श्री मंडलोई ने बताया है कि सर्वर समय पर ही बंद हो गया था। सर्वर के डाटा का बैकअप हर 3 दिन में सुरक्षित किया जाता है। अतः ऑफलाइन डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने    ऑनलाइन सुविधा बहाल होने तक ऑफलाइन सुविधा शुरू रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

85 Views

Leave a Reply