संकल्प यात्रा- आज नीलगढ़, जामली, नहालीकला जाएगी

 

अनोखा तीर, हरदा। जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि यह यात्रा 24 दिसम्बर को हरदा विकासखण्ड के ग्राम नीलगढ़ दमामी से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम जामली दमामी व दोपहर 4 बजे पाचातलाई पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 24 दिसम्बर को ही खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम सोमगांवकला से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम दीपगांवकला व दोपहर 4 बजे नहालीकला पहुंचेगी।

77 Views

Leave a Reply