
अनोखा तीर सिराली। श्री राधाकृष्ण मंदिर, गौर मांगलिक भवन पीपल्या में रविवार को गौर समाज युवा संगठन के विशेष सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर 18 यूनिट रक्त एकत्रित किया। गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से धार्मिक आयोजन को समाजसेवा से जोड़ा गया। युवाओं और ग्रामीणों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने वाली सेवा है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।
0 Views




