-जिम्मेदारों को है किसी बड़े हादसे का इंतजार
-वाहनों से पहुंचाई जा रही है ठिकानों पर शराब
-एजेंट बनकर ठिकाने लगाई जा रही है शराब
अनोखा तीर, हंडिया। जिले सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। प्रदेश के सागर और देवास जिलों में जहरीली शराब से जुड़े हादसों के बाद भी स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हंडिया तहसील क्षेत्र की बात करें तो यहां गाँव-गाँव बिना रोक-टोक के शराब माफिया खुलेआम शराब की बिक्री करा रहे हैं। जानकारों की मानें तो यहां पर देशी एवं अंग्रेजी शराब परोसे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। गांव हो या हाइवे पर चल रहे ढाबों पर शराब परोसने का यह सिलसिला न केवल आबकारी नियमों की अनदेखी की आशंका पैदा कर रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है। यदि समय रहते ऐसे अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। अब सवाल यह है कि आबकारी विभाग इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है? क्या विभागीय अधिकारी ढाबों की जांच कर अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, या फिर यह कारोबार इसी तरह जिम्मेदारों की नजरों के सामने चलता रहेगा? क्षेत्रवासियों को आबकारी विभाग की ठोस कार्रवाई का इंतजार है
गांव-गांव बिक रही है अवैध शराब

Text Size:
0 Views
What do you think?





