Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 नवम्बर गुरूवार को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि 12वीं पास या दो वर्षीय ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष दोनों आवेदक शामिल हो सकेंगे। आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, छायाप्रति और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply