वाहन चेकिंग में पुलिस को मिले लाखो रुपए 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह- आगमी 17 नंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। विधानसभा बड़वाह 182 में हर तरफ पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस प्रशासन ने बड़वाह विधानसभा के कई स्थानों पर अपने चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की तलाशी कर रही है। दरसअल विधानसभा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सनावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सताजना में सनावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन, एसएसटी और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान एक कार क्रमांक एम पी 09 सी टी 8001 की तलाश की। इस दौरान कार में नो लाख़ रुपए नगद जप्त किए। जबकि एक बाइक सवार से दो लाख सत्तर हजार रुपए जप्त किए। इस कार्यवाही में कुल 11 लाख 70 हजार रुपये पुलिस ने जप्त किये है। हालाकी तलाशी के दौरान कार सवार अनिल कुमार गर्ग सनावद से बेड़िया जा रहे थे। उन्होंने पुलिस की पूछताछ में बताया की वह व्यापार के लिए बेड़ियां जा रहे थे।

जबकि बाइक सवार संजय वर्मा निवासी दोगाव कसरावद बडूद से बैडिया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने कार्यवाही में इतनी बढ़ी राशि जप्त की। इस मामले में पुलिस पंचनामा बनाकर आगे की जांच में जुटी है। आखिर इतनी बढ़ी राशि लेकर कार सवार और बाइक सवार कहा और किस काम के लिए लेकर जा रहे थे।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!