Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

सरकार ने एप्पल द्वारा आई-फोन पर भेजे गए कथित राज्य प्रायोजित हमले की सूचनाओं से संबंधित मामले की जांच का आदेश दिया

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- सरकार ने एप्पल कंपनी द्वारा विपक्षी नेताओं को उनके आईफोन मोबाइल मे राज्य प्रायोजित हमले की चेतावनी की जांच के आदेश दिए है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र इस मुद्दे को लेकर चिंतित है और वह इसके तह तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि देश में कुछ आलोचकों को हर मुद्दे पर सरकार की आलोचना करने की आदत है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एप्पल को कथित राज्य प्रायोजित हमलों पर वास्तविक और सटीक जानकारी के साथ जांच में शामिल होने के लिए कहा है। उन्‍होंने कहा कि इस मुद्दे पर एप्पल द्वारा दी गई जानकारी अस्पष्ट है। उन्होंने कहा कि एप्‍पल कम्‍पनी का कहना है कि ये चेतावनी उन सूचनाओं पर आधारित हो सकती हैं जो ‘अधूरी या अपूर्ण’ हैं। कम्‍पनी की खतरे की सूचनाएं गलत जानकारी हैं या कुछ हमलों का पता नहीं लगा पाती हैं।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply