Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

कमलनाथ का वादा- सत्ता में आने पर 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार, शुरू करेंगे मेरी बिटिया रानी योजना

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे राजनैतिक दलों के जनता से वादे और दावे भी तेज होते जा रहे है।एक तरफ बीजेपी सत्ता बचाने के लिए विकास कार्यों और घोषणाओं का सहारा ले रही है वही दूसरी तरफ सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस नए नए वादे कर जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसी कड़ी में अब पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस के सत्ता में वापस आने पर प्रदेश में 5 लाख करोड़ का निवेश लाने का वादा किया है।वही बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना शुरू करने का वादा दोहराया है।

5 लाख करोड़ रुपए का निवेश

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते लिखा है कि मेरा लक्ष्य हमारे “मध्यप्रदेश को औद्योगिक प्रदेश” बनाना है और मैं इसके लिए वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार “मध्यप्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश” धरातल पर उतारने के लक्ष्य के साथ बढ़ेगी। प्रदेश में नए उद्योग आयेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक मध्यप्रदेश से रोजगार युक्त मध्यप्रदेश का नवनिर्माण होगा। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

फिर शुरू करेंगे गौ धन मिशन

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि गौ धन खुशहाली से मध्यप्रदेश के विकास” के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार ने 1000 गौ शालाओं का निर्माण कर गौ माताओं को घर दिए। अब फिर से गौ धन मिशन शुरू करेंगे;
नवीन गौ शालाएं बनाएंगे, गौ ग्रास का अनुदान बढ़ाएंगे,गौ संरक्षण निधि बनाएंगे, हर घर से सहयोग लेंगे, गौ प्याऊ बनाएंगे। गौ सेवा से मध्यप्रदेश में सुख–समृद्धि आएगी, खुशहाली आएगी। “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”।

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि”सशक्त बेटी–समृद्ध नारी” मेरा मिशन है और इसे पूरा करने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार “मेरी बिटिया रानी योजना” प्रारंभ करेगी जिसमें “बेटियों के जन्म से विवाह संस्कार तक 2 लाख 51 हजार रुपए” का लाभ दिया जाएगा। सभी बेटियों की शिक्षा निःशुल्क होगी। अब मध्यप्रदेश की बेटियां सशक्त, समृद्ध और खुशहाल होंगी। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

 

159 Views
What do you think?

Leave a Reply