अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है। जिसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की तरफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर हंडिया थाना पुलिस ने मांगरुल रोड के पास से एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
ऐसे धराया आरोपी
आचार संहिता के दौरान अवैध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है। जिसके लिए शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग पॉइंट भी बनाए गए हैं। ताकि वाहनों से अवैध पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाया जा सके। पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए अपने मुखबिरों को भी अलर्ट पर रखी है। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मांगरुलरोड़ पर एक युवक मुकेश प्रजापति के खेत के घूम रहा है। जिसके पास अवैध असलहे है। एएसआई संदीप कुशवाह ने संदेही युवक हंडिया के प्यादापुरा निवासी अरबाज पिता नजीर खान उम्र 24 साल की तलाशी ली, तो उसके पास एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला है। जिसकी कीमत आठ हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी अनिल गुर्जर, एएसआई संदीप कुशवाह, हेड कांस्टेबल गजानंन, चालक प्रभारी आर भीम सिंह, आर. आरक्षक विजेन्द्र सिंह तोमर, नितेश कुशवाह की अहम भूमिका रही है।
Views Today: 2
Total Views: 84

