कहानी, कविता, पत्र लेखन और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक

अनोखा तीर, हरदा। प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन हरदा द्वारा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई है। फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली कहानी, कविता, पत्र लेखन एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। वहीं 25 वर्ष से अधिक आयु की महिला प्रतिभागियों के लिए पृथक कहानी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष ज्ञानेश चौबे ने बताया कि 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की कहानी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 3100, 2100 एवं 1100 रुपए तथा 300 रुपए के तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पांच प्रतिभागियों को 1500-1500 रुपए के पांच समान पुरस्कार मिलेंगे। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 2100, 1500 एवं 1000 रुपए तथा 300 रुपए के तीन सांत्वना पुरस्कार रखे गए हैं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 2500, 1500 एवं 1000 रुपए के प्रथम तीन पुरस्कार तथा 350 रुपए के तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। फाउंडेशन की अध्यक्ष विनीता रघुवंशी ने बताया कि 25 वर्ष से अधिक आयु की महिला प्रतिभागियों के लिए आयोजित कहानी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 4100, 2500 एवं 1500 रुपए तथा 400 रुपए के तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए फाउंडेशन अध्यक्ष विनीता रघुवंशी के मोबाइल नंबर 9926601778 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Views

Leave a Reply