Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

गांवों तक डिजिटल बैंकिंग का संदेश पहुंचाएगी मोबाइल वैन

2 min read
05 6

-स्वाधार फिनएक्सेस ने शुरू किया अभियान
-बैंक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
– ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की देंगे जानकारी

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा 21 नवंबर को एक दिवसीय डिजिटल मोबाइल वैन अभियान शुरू किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के तहत संचालित इस वैन को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक, एफएलसी अधिकारी, आईसीटी प्रबंधक एवं एनआरएलएम अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन, बचत, सरकारी योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को सरल भाषा में वित्तीय जानकारी देकर उन्हें बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक करना है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश के सभी 55 जिलों में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। हरदा जिले में स्वाधार फिनएक्सेस संस्था द्वारा आरबीआई के उपक्रम मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण देने, बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वाधार फिनएक्सेस के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सैयद इमरान अली, सीएफएल इंचार्ज संजय कलोसिया, ट्रेनर सुशील चौधरी सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply