Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हरदा महाविद्यालय का दबदबा

2 min read
04 6

-लगातार दो जीत के साथ फाइनल में पहुंचा
-नर्मदापुरम और सिवनी मालवा की टीमों को हराया
– नेहरू स्टेडियम में इटारसी-पिपरिया के विजेता से होगा खिताबी मुकाबला

अनोखा तीर, हरदा। नेहरू स्टेडियम में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में हरदा महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता में हरदा की टीम ने शासकीय एमवीएम महाविद्यालय नर्मदापुरम और शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा की टीमों को पराजित किया। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के अंतर्गत 21 नवंबर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश गौर एवं विधि महाविद्यालय प्राचार्य व्ही.के. बिछोतिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हरदा और नर्मदापुरम महाविद्यालय के बीच हुआ, जिसमें हरदा की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में हरदा ने सिवनी मालवा महाविद्यालय को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अब शासकीय महाविद्यालय इटारसी और शासकीय महाविद्यालय पिपरिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से हरदा की टीम फाइनल में भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला भी नेहरू स्टेडियम हरदा में खेला जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश गौर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना है। वहीं व्ही.के. बिछोतिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शुभम ढोके एवं चंदन ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश गौड़ ने किया तथा आभार डॉ. राहुल सराठे ने माना। इस अवसर पर रामनिवास जाट, डॉ. देवेंद्र रोडंगे, डॉ. जगदीश करोड़े, बसंत सिंह राजपूत, डॉ. चंद्रकिशोर लोखंडे, अंकित यादव, दिलीप, पुष्पेंद्र राजपूत, सलमा रानी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply