विकास पवार बड़वाह – आगमी दिनो में विधानसभा चुनाव और उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक सचिन बिरला को पुनः विजयी बनाने का संकल्प हर भाजपा नेता और कार्यकर्ता ले रहा है ।यह संकल्प नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा चुनाव कार्यालय के आयोजन पर रविवार शाम करीब 7 बजे लिया गया।हालाकी इस आयोजन में सभी उपस्थित नेताओ ने अपने प्रत्याशी और अपनी सत्ता में होने वाले विकास कार्यों का गुणगान किया। लेकिन नगर के विकास को गति देना और कार्यकर्ताओ की पीड़ा पर प्रत्याशी को खरा उतरने की बात किसी भी नेता ने नही की । लेकिन नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला की जीत के पूर्व इस महत्पूर्ण बात पर श्री बिरला का ध्यान आकर्षित करवाया ।

बड़वाहवासियों के मन की बात —-
कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में मंच से कहा की बड़वाह क्षेत्र के लोगो की ऐसी सोच है की बड़वाह क्षेत्र के साथ भेदभाव और अनदेखी हुई है । इस बात को लेकर प्रत्याशी सचिन बिरला बड़वाह की जनता को ये विश्वास दिलाए।और उन्हें संतुष्ट करे की आने वाले समय में बड़वाह के लोगो के साथ कोई पक्षपात नहीं होगा ।और नगर और क्षेत्र के विकास में हर हाल में भरपूर सहयोग किया जाएगा ।ताकि बड़वाह के लोगो में बहुत दिनो से जो कुंठा बैठी है, वह दूर हो सके। उन्होंने आगे कार्यकर्ताओ की बात को रखते हुए कहा की हमारे भाजपा के कार्यकर्ता भी कही ऐसा महसूस करते है की सचिन भाई हमसे अभी भी उस तरह से नही मिलजुल पाए है ।इस बात का अभी भी फर्क दिखता है ।इसलिए में उनसे आग्रह करना चाहता हु की वह कार्यकर्ताओ अस्वस्त करे की भविष्य में इसी तरह उनकी उपेक्षा नही होगी ।उनका भी ध्यान रखा जाएगा । बड़वाह के कार्यकर्ताओ को कभी भी ऐसा महसूस नहीं होगा, की उसने साथ भी कोई परायापन जैसा है ।आज हम सभी इस संकल्प के साथ उठें की हम आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताएंगे और आगे भी मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे ।
बिरला ने भी कार्यकर्ताओ को दिलाया विश्वास —-
पूर्व विधायक सचिन बिरला ने कहा की आज मुझे जो भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिला है । उसमे सबसे अहम भूमिका संगठन की रही है । संगठन ने एक एक कार्यकर्ता से पूछा और सभी दूर सर्वे करने के बाद मुझे बड़वाह विधानसभा का टिकट दिया है । मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता से वादा करता हु की मैं आप लोगो की सेवा में 24 घंटे खड़ा रहूंगा ।हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों में चार चांद लगाएंगे।हम बड़वाह और ग्रामीण क्षेत्र के रुके विकास और आने वाले विकास कार्यों को पूरी ताकद से पूरा करेंगे ।

