Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने कहा ‘खुशहाल मध्यप्रदेश के नवनिर्माण के लिए वचनबद्ध’, महिलाओं के लिए किए वादे दोहराए

2 min read
Text Size:

कमलनाथ ने कहा है कि वो मध्य प्रदेश को खुशहाल बनाने और विकास के पथ पर ले जाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर रही है और इस बार भी चुनाव के बाद उनकी सरकार बनने पर वो महिला हितैषी योजनाएं लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कमलनाथ ने महिलाओं के लिए किए वचन दोहराए

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि “खुशहाल मध्यप्रदेश के नवनिर्माण के लिए मैं वचनबद्ध हूँ। कांग्रेस सरकार “बेटी विवाह योजना” प्रारंभ करेगी और बेटियों को विवाह पर “1 लाख 1 हज़ार” की सहायता देगी। सामग्री देने के स्थान पर पूरी राशि खाते में दी जाएगी ताकि बेटियां धनराशि का सदुपयोग अपने परिवार के लिए अपनी इच्छा से कर पाएं। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।” बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने नारा दिया है “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश का हर परिवार खुशहाल रहे इसीलिए ये नारा दिया गया है और इसमें महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण पहलू है।

वचन पत्र में किए हैं ये वादे

इस बार कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में महिलाओं और बेटियों के लिए कई वादे किए हैं। इनमें शामिल है ‘बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे। महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे। ​आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे। ​महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे। आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे। आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे। ​बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंग, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे।’

75 Views
What do you think?

Leave a Reply