Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर PM मोदी, जनता को देंगे 6000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

2 min read
PM Cares for Children Scheme: PM मोदी की बेसहारा बच्चों को सौगात, हर महीने मिलेगा 4000 ₹ स्टाइपेंड; 23 साल की उम्र में मिलेंगे 10 लाख
Text Size:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। यहां वह राष्ट्र की जनता को 6000 करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ वह यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह बनासकांठा के अंबाजी मंदिर पहुंचेंगे और पूजन अर्चन करेंगे।

5950 करोड़ की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहसाणा के डाबला गांव में एक रैली में शामिल होंगे और 5950 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें मेहसाणा और अहमदाबाद की दो रेलवे परियोजना भी शामिल है।जिसमें पश्चिमी माल गलियारा खंड की 77 किमी और वीरमगाम से सामखियाली तक 182 किलोमीटर लंबी डबल ट्रैक शामिल है। पीएम मोदी यहां मौजूद झीलों को फिर से भरने और साबरमती नदी पर बनने वाले बैराज का भी शिलान्यास करेंगे। वो अलग-अलग जिले में चल रही कहीं विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

बढ़ेगी पर्यटन सुविधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकता नगर पहुंचने के बाद विकास परियोजनाओं और पर्यटन सुविधाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। इसमें पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोग्राम के साथ 30 ई बसें, सिटी गैस का वितरण और एकता नगर आने वाले पर्यटकों के लिए सुलभ परिवहन की सुविधा करने के लिए गोल्फ कार्ट का उद्घाटन करेंगे।

सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ 31 अक्टूबर को पीएम मोदी वल्लभभाई पटेल की जयंती पर युवाओं के लिए मेरा युवा भारत लॉन्च करने वाले हैं, जो एक राष्ट्रव्यापी संगठन है। अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस संबंध में घोषणा की है।

 

80 Views
What do you think?

Leave a Reply