स्वास्थ्य कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर, लक्ष्य समय पर प्राप्त करने के निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहनसिह सिसोदिया के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकासखण्ड एंव अधिनस्थ शहरी/ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं से समुदाय को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समयावधी में सेवा प्रदायगी की उपलब्धता एवं समुदाय के साथ कुशल व्यवहार आदि के लिये मार्गदर्शन देकर समझाईस दी गई। वहीं बैठक के दौरान विभागीय संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सीकलसेल जॉच, सम्पूर्ण टीकाकरण, गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं अन्य कार्यक्रमों में गति लाने के लिये निर्देशित किया गया। प्रत्येक विकाखण्ड चिकित्सा अधिकारी को सेक्टर मेंडिकल आफिसर एवं सेक्टर सुपरवाईजरों की नियमित बैठक आयोजित करनें एवं उनकें अधिनस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहें कार्यों की मॉनिटरिंग निरंतर करने के निर्देश दिए है। साथ ही उनकें स्वयं के द्वारा व्यक्तिगत प्रयासों से लक्ष्य की उपलब्धि निर्धारित समय में प्राप्त करने के लिए भी निर्देशित किया है। बैठक में समस्त नोडल अधिकारी, समस्त विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, खण्ड विस्तार प्रशिक्षक एवं ब्लाक कम्युनिटी मोबिलाईजर बैठक में उपस्थित रहे।

मुख्यालय पर निवास कर कर्तव्यों का पालन करें डॉक्टर

                इसके अलावा समस्त अधिकारियों को उनके अधिनस्थ अमले के मुख्यालय पर निवास करने, सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने तथा समय पर अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले अभियानों राष्ट्रीय क्रमिनाशक दिवस दिनांक 12 सितंबर, मिशन इन्द्र धनुष 11 से 16 सितंबर तक तथा 13 सितंबर से आयोजित स्वास्थ्य मेंले आदि की कार्य योजना तथा उनके सफल क्रियान्वयन व जागरूकता गतिविधियों, नवाचार एवं सफलता की कहानियों आदि विषयों पर भी मार्गदर्शन देते हुए निर्देशित किया गया।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!