बागली को जिला बनाने के लिए 9 सितंबर को हुंकार रैली, लोग घरों में ताला लगा कर उतरेंगे सडक़ पर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- बागली को जिला बनाए जाने को लेकर 14 सालो से चल रहे जन संघर्ष के क्रम में विगत बागली के थाने चौराहे पर जिला बनाओ अभियान समिति द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।जिसे 9 सितम्बर पूरा एक माह हो जाएगा।इस संदर्भ में अभी तक सीएम द्वारा अपना वादा पूरा नही किए जाने से बागली, उदयनगर, हाटपिपल्या और सतवास तहसील की जनता में भारी आक्रोश है। जनता ने आक्रोश के चलते 9 सितंबर को जनहुंकार रैली के रूप में सडक़ पर उतरने का फैसला लिया है। जिसे लेकर लोग इस दिन अपने घरों और प्रतिष्ठान में ताला लगा कर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बागली के कृषि मंडी प्रांगण में लामबंद हो कर जुटेंगे। बागली जिला बनाओ समिति के प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश गुर्जर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया बागली क्षेत्र के दूरस्थ आदिवासी अंचलों से जिला मुख्यालय की दूरी 130 किलो मीटर से अधिक है।बागली विकासखंड भौगोलिक दृष्टि व अन्य सभी पैमानों में जिले के मापदंडों पर खरा हैं।इसे लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अलग सार्वजनिक मंचों से 4 बार बागली को जिला बनाए जाने की  घोषणा और 6 बार भोपाल शिष्ठ मंडल के सामने वादा किया जा चुका है। परंतु आज तक सीएम की घोषणा अधर में हैं। लगातार क्षेत्र की अवहेलना से अब जनता के सब्र का बांध टूट चुका है। इसीलिए हमे 9 सितंबर को बड़ी हुंकार रैली के रूप में सडक़ पर उतरने की तैयारी है।आयोजन के पूर्व अभियान  के समर्थन में 8 सितंबर को स्वप्रेरणा से छात्र छात्राओं द्वारा 3 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला भी बनाई जाएंगी। वही हुंकार रैली के प्रचार हेतु 3 रथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है।

कलेक्टर को सौंपेंगे प्रस्ताव

प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मुलाकात कर अभियान की जानकारी व आगामी गतिविधियों की जानकारी देकर हुंकार रैली को लेकर आमंत्रित भी किया।शिष्ठ मंडल ने कहा की जन सैलाब के सम्मुख ही कलेक्टर को जिले का प्रस्ताव सौंपा जाएगा।कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल से प्रस्तावित बागली जिले को लेकर विस्तृत चर्चा की व हुंकार रैली को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील भी की। प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट मुकेश गुर्जर, मुकेश गुप्ता, नरेंद्र सोरठ, सोमेश उपाध्याय सहित सतवास तहसील से जयप्रकाश शर्मा,जीतू मित्तल आदि मौजूद थे।
4 तहसील से जुटेंगे लोग
जनहुंकार का रैली में बागली के साथ ही चार तहसीलों के ग्रामीण जन उमड़ेंगे। आयोजकों का कहना है कि हुंकार रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी संगठनों का भी समर्थन मिलेगा। जिसमें बड़ा निर्णय लिया जाएगा।महारैली को लेकर क्षेत्र भर में उत्साह का माहौल है।

Views Today: 2

Total Views: 210

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!