Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

खाटू श्याम निशान यात्रा आज, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर फूल बंगले मे सजेंगे बाबा खाटू श्याम

1 min read

देवास- अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मन्दिर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर फूल बंगले मे बाबा खाटू श्याम सजाया जाएगा। बाबा को 56 व्यंजनो का भोग लगाया जायेगा। पवित्र ज्योत शाम 5 बजे प्रज्जवलित होगी। पूरे मन्दिर को विद्युत सज्जा, गुबारो व उज्जैन के कारीगरो द्वारा फूलो से सजाया जायेगा। रात 12 बजे नंद बाबा, माँ यशोदा के साथ कान्हा का जन्मोत्सव गुलाब की पंखुडिय़ो व 51 किलो टॉफियों के साथ मनाया जायेगा।

भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय व साथियो द्वारा श्याम भजनो की प्रस्तुति दी जायेगी। मन्दिर समिति ने बताया इससे पूर्व खेड़ापति मन्दिर से बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जायेगी। जो सयाजी द्वार, एबी रोड से जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मन्दिर पहुुंचेगी। खाटू बाबा को निशान अर्पण कर भक्त अपने आराध्य की भोग आरती मे शामिल होगे।

228 Views

Leave a Reply