खरगोन- पीजी कॉलेज खरगोन में शिक्षक दिवस के अवसर पर अंग्रेजी विभाग द्वारा सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं भूतपूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेज़ी विभाग के डॉ. जीडी चापोरकर का स्मृति चित्र देकर सम्मान किया गया। उनके मार्गर्शन को याद करते हुए प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने कहा कि डॉ. चापोरकर से प्राप्त अनेक मूलमंत्र उनके जीवन में प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने में कारगर साबित हो रहे हैं। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र बर्वे ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बनाए गए नोट्स का अध्ययन कर आज भी अनेकों विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। अग्रणी महाविद्यालय खरगोन में आधुनिक स्मार्ट क्लास की उपयोगिता से डॉ. चपोराकर को भी अवगत कराया।
गुरु शिष्य की प्राचीन परंपरा को निभाने के लिए जन भागीदारी समिति अध्यक्ष एडवोकेट दीपक कानूनगो इस अवसर पर उपस्थित रहें। सभी गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बताया कि गुरुओं के मार्गदर्शन के बिना जीवन उचित दिशा में प्रगति नहीं कर सकता। लक्षण इंगले ने हर्ष व्यक्त करते बताया कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. चापोरकर ने कहा कि इस स्नेह और सम्मान से मन अभिभूत हुआ तथा अच्छे शिष्यों के बिना भी गुरुओं का महत्व गौण हो जाता है। इस अवसर पर डॉ. तुषार जाधव, डॉ रंजिता पाटीदार, प्रो गगन पाटीदार, डॉ जगदीश डावर एवं प्रो धर्मेंद्र पाटीदार उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 76

