गोदग्राम योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – कन्या महाविद्यालय में  प्राचार्य डॉक्टर एमके गोखले के मार्गदर्शन में गोद ग्राम योजना के क्रियान्वयन एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर रासेयो इकाई एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ट द्वारा गोद ग्राम मेनगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाउमावि मेनगांव में प्राचार्य  मोहन कुमार गावशिंदे की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रचार्य व रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

तत्पश्चात 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए नई शिक्षा नीति पर आधारित प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हुआ। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बीएल भाटे ने बताया कि नई शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा को विषय लेकर करियर बनाया जा सकता है। वहीं डॉ. अनुराधा ठाकुर ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से समझाते हुए बहुविषयक प्रवेश एवं निकास की जानाकरी से अवगत कराया। रासेयो प्रभारी डॉ. रफिया अज़ीज ने छात्र-छात्राओं को करियर प्लान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का महत्व समझाया।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!