भाजपा सरकार के चहुंमुखी विकास का दर्पण है 20 साल के गरीब कल्याण का रिपोर्ट कार्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बंटाधार और करप्शनाथ बताएं, कांग्रेस ने क्यों लूटा प्रदेश का काफिला- राजीव खंडेलवाल
देवास-  भारतीय जतना पार्टी ने  पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए विभिन्न जानकारियां दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। इसका मतलब था मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल था, जो देश के विकास में बाधक थे। 2003 में प्रदेश में उमा भारती जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। बाद में  बाबूलाल गौर और शिवराजसिंह चौहान ने उस सरकार का नेतृत्व किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया, बंटाधार से बुलंदियों पर पहुंचाया, पिछड़े से अग्रणी बनाया, समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया। मि. बंटाढार और कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 53 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया? खण्डेवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जवाबदेही की एक नई परंपरा शुरू की है, जिसके अंतर्गत हर सरकार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। हमने अपना रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत किया है और गलत आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को इस रिपोर्ट कॉर्ड का जवाब देना चाहिए।

अमृतकाल में मध्य प्रदेश बनेगा देष का अग्रणी राज्य

प्रदेश प्रवक्ता एवं देवास शाजापुर सासद ने कहा कि पीएम मोदी ने हर व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। पीएम आवास योजना हो या स्वच्छ भारत अभियान, देश के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं। वहीं देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने का काम भी मोदी सरकार कर रही है। देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। आने वाला चुनाव प्रदेश को विकसित और सर्वोच्च राज्य बनाने तथा गरीबी से संपूर्ण मुक्ति दिलाने वाला चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने गरीबों को दिलवाया वाजिब हक, जनजातीय योद्वाओं का बढ़ाया मान

देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि पहले की सरकारें टुकड़े-टुकड़े विकास पर विश्वास करती थीं। 20 हजार घर, 30 हजार शौचालय जैसे लक्ष्य हुआ करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री  मोदी जी ने देश में पहली बार संपूर्ण सेचुरेशन का कांसेप्ट दिया। हर घर में शौचालय, हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन, हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण सेचुरेशन की ही उदाहरण हैं। देवास का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा क देवास जैसा नगर निगम या या कलेक्टर कार्यालय या फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ऐसे आधुनिक कार्यालय प्रदेश में आपको कहीं देखने को नहीं मिलेंगे। जल्द ही नए सर्वसुविधा युक्त बस स्टैंड की भी शहरवासियों को सौगात देंगे, जिसका कार्य जारी है।

कांग्रेस में हिम्मत है तो 53 सालों का रिकॉर्ड दे

हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि पूरे जिले में हमने सडक़ों का जाल बिछाया है। शहर से कहीं भी जाने-जाने में किसी को कोई समस्या नहीं आती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री बनते ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था, 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। उक्त पत्रकारवार्ता में महाराष्ट्र के नासिक सेन्ट्रल की विधायक दिव्यानी सुहास फरान्दे, देवास जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूसिंह अटारिया, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी एवं कई भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!