Skip to content
Thursday, 26 November 2026
देवास

संगठन विस्तार को लेकर वैकल्पिक चिकित्सा संघ प्रदेशाध्यक्ष बैठक लेने पहुंचे देवास

1 min read

देवास-  वैकल्पिक चिकित्सा संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह संगठन विस्तार हेतु जिले की बैठक लेने के लिए देवास पहुंचे। संघ जिलाध्यक्ष डॉ. भालचंद्र तिवारी ने बताया कि जवाहर नगर में वैद्य रमेश व्यास के निवास पर सम्पन्न हुई बैठक का शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष श्री सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने जिले में संगठन विस्तार पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष श्री सिंह एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. निलिमा विश्वकर्मा का स्वागत डॉ. भालचंद्र तिवारी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ. प्रेमसागर चौहान,  वेद रमेश तिवारी, डॉ. मुकेश पांचाल, डॉ. जेपी यादव, डॉ. उदयसिंह यादव, डॉ. एचएम जाट, डॉ. जीएन नागर, डॉ. कमल सिंह यादव, डॉ. केदार वर्मा, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. एसके वर्मा, रविश शर्मा, डॉ. लाखन सिंह केलवा, डॉ. प्रभुलाल सिसोदिया आदि ने पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल व गुलदस्ता भेंटकर किया। अंत में आभार डॉ. प्रेमसागर चौहान ने माना।

128 Views
128 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply