Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

बैकुंठ चतुर्दशी पर देर रात तक हुआ शिव-शालिग्राम का हरि-हर मिलन

2 min read
03 10

-भगवान शिव ने भगवान विष्णु को सौंपा सृष्टि के संचालन का कार्यभार
-महिलाओं ने बेलपत्र और तुलसी मंजरी अर्पित कर किया पूजन

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में सोमवार रात बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर मंदिरों में हरि-हर मिलन उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस विशेष दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु का मिलन होता है। इसी परंपरा के तहत मंदिरों में शिवलिंग और शालिग्राम का विधि-विधान से पूजन किया गया। मान्यता है कि बैकुंठ चतुर्दशी की रात भगवान शिव, भगवान विष्णु से मिलकर उन्हें सृष्टि के संचालन का कार्यभार सौंपते हैं। इस दिन की विशेष परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु को बेलपत्र और भगवान शिव को तुलसी मंजरी अर्पित की जाती है। यह पर्व हरि और हर अर्थात भगवान विष्णु और भगवान शिव की एकता का प्रतीक माना जाता है। इसी उपलक्ष्य में ग्राम के माहेश्वरी समाज मंदिर में सोमवार रात 11 बजे से 12 बजे तक विशेष पूजन का आयोजन किया गया। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शिव-शालिग्राम का हरि-हर मिलन कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान विष्णु को बेलपत्र तथा भगवान भोलेनाथ को तुलसी मंजरी अर्पित की। आरती कर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply