Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

शिवसेना जिलाध्यक्ष बने राहुल दरबार, नई जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा

1 min read
12 7

अनोखा तीर, हरदा। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी की सहमति से सिवनी मालवा में आयोजित बैठक में राहुल दरबार को हरदा जिले का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राठौर एवं हरदा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व संभागीय प्रभारी सोहनलाल उन्हाले उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें कृष्णा गुर्जर (गाड़ामोड़) को जिला उपाध्यक्ष, शुभम सिंह राजपूत को जिला मीडिया प्रभारी, संजय सिंह तोमर को सह मीडिया प्रभारी तथा अनिकेत चंदेल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का शिवसेना का गमछा पहनाकर एवं संगठन का प्रतीक चिह्न लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply