खण्डवा- जिला स्तरीय रोजगार दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष खण्डवा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कंचन तनवे ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराएं गए है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समूह में ऋण लेकर हितग्राही रोजगार में संलग्न हो सकता है। स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से स्वयं के साथ ही दूसरो को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम में बैंक की मुद्रा योजना नगरीय प्रशासन शहरी विकास की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन , स्वरोजगार, शहरी विकास अभिकरण नगरीय निकाय, प्रधानमंत्री की स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की एस.एच.जी. बैंक लिंकेज, ग्रामीण पथ विक्रेता, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मध्यप्रदेष राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित की संत रविदास योजना और डॉ. अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की उद्यम एवं स्वरोजगार योजना, मत्स्य विभाग की के.सी.सी. योजना, पशुपालन विभाग की के.सी.सी. योजना, के हितग्राहियों ने ऋण लिया उन्हें स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए। जिले में विभिन्न योजनाओं एवं विभागों द्वारा 18,688 ऋण प्रकरण वितरित हुए है, जिनकी राशि 12587.42 रूपए है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसका सीधा प्रसारण भी जिला स्तरीय कार्यक्रम देखा व सुना गया।
Views Today: 2
Total Views: 188

