Skip to content
Friday, 30 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में ऑनलाईन कर सकते हैं जलाभिषेक  

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-वेबसाइट की ई-आराधना ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा रहे श्रद्धालु
अनोखा तीर, खंडवा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महामृत्युंजय जाप, पार्थेश्वर पूजन, पंचामृत पूजन, नर्मदा आरती, नर्मदा पूजन तथा जलाभिषेक कराकर यदि आप पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पूजा व शीघ्र दर्शन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन पूजा व अभिषेक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालुओं को वेबसाइट पर जाकर पूजन के लिए तिथि व समय बुक करना होगा। बुक किए गए निर्धारित समय पर भक्तगण वीडियो लिंक के माध्यम से पूजन व अभिषेक में घर बैठे शामिल हो सकते हैं। पूजन के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद पहुंचाने की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की जाती है। जो श्रद्धालु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने आना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए शीघ्र दर्शन की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर शीघ्र दर्शन का समय व दिनांक चयनित कर ऑनलाइन भुगतान कर दर्शन बुक करना होंगे। इसके बाद संबंधित श्रद्धालु को डिजिटल टोकन प्राप्त हो जाता है। ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आने पर यह डिजिटल टोकन दिखाने पर एक रिस्ट बैंड उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से संबंधित श्रद्धालु को शीघ्र दर्शन की सुविधा मंदिर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी जाती है और बिना किसी इंतजार के कम समय में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन आसानी से हो जाते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply