Skip to content
Sunday, 22 November 2026
खंडवा

बाल सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को मिली सराहना

1 min read
Anokhateer editorial default

 सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत के गत दिनों इंदौर आगमन के दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एक प्रदर्शनी आयोजित की गईं। इस प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश की विभिन्न बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों द्वारा तैयार की गई रचनात्मक एवं उपयोगी सामग्री को प्रदर्शित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शनी को आगंतुकों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया और उनकी उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी मिली। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री अजय गुप्ता ने बताया कि बाल सम्प्रेक्षण गृह खंडवा के अपचारी बालकों द्वारा निर्मित कलाकृतियों और सामग्रियों का प्रदर्शन भी इस अवसर पर किया गया, जिसकी अतिथियों ने खूब सराहना की। प्रदर्शनी में बच्चों के हुनर, मेहनत और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा हुई। प्रदर्शनी ने यह संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया कि उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देकर बाल देखरेख संस्थाओं में रह रहे बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है, तथा बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन मिले तो वे आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply