अनोखा तीर, हरदा। रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक निजी स्कूल के 37 वर्षीय शिक्षक प्रवीण काशिव की मौत हो गई। यह घटना पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई, जहां उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह दीवार से जा टकराई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रवीण काशिव शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित खेड़ीपुरा के निवासी थे। रविवार सुबह उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी, जिसके चलते वे अपने छोटे भाई सौरभ के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में प्रवीण के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का कारण बनीं। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
0 Views





