-बैंड-बाजे और डीजे पर झूमे भक्त
-बाजार चौक, गुठान मोहल्ला और कान्हा बाबा चौक होते हुए राधाबाई नदी पहुंची
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में शारदीय नवरात्रि उत्सव के तहत वार्ड नंबर 9 स्थित कुयली मोहल्ले में विराजित भगवान भोलेनाथ की बुधवार को धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर भक्त उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल रहा। नवरात्रि उत्सव के दौरान यहां प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की जा रही थी। बुधवार को विसर्जन के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की यात्रा निकाली गई। यात्रा वार्ड नंबर 9 से शुरू होकर बाजार चौक, गुठान मोहल्ला और कान्हा बाबा चौक होते हुए टिमरनी स्थित राधाबाई नदी पहुंची। यहां विधि-विधान से आरती-पूजन करने के बाद भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन यात्रा के साथ ही क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हुआ।






