Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक आज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। खरीफ एवं रबी फसलों से संबंधित विषयों, फसल अवशेष (पराली/नरवाई) के उचित प्रबंधन तथा कृषकों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु जिले के किसान संगठनों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम प्रसाद भार्गव ने बताया कि यह बैठक 22 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे से जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी तथा कृषि उपज मंडी के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित विषयों पर चर्चा की जावेगी। जिला पंचायत सीईओ ने सभी किसान संगठनों के अध्यक्ष से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर सार्थक चर्चा हेतु सहभागिता करने का अनुरोध किया गया है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply