Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा की अजनई-रुंदलाई उपनहरों का किया निरीक्षण

1 min read
14 8
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती सोनम बाजपेयी ने गुरूवार को संबंधित अधिकारियों एवं नहर अमले के साथ हंडिया शाखा नहर के अंतर्गत आने वाली अजनई एवं रुंदलाई उपनहरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहरों की वर्तमान स्थिति एवं सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। श्रीमती बाजपेयी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसानों को पानी की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता से करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply