-रन फॉर यूनिटी और शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे
अनोखा तीर, हरदा। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार हरदा जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल तथा युवा कल्याण विभाग के माध्यम से 3 से 5 किलोमीटर की एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस बल, खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा आम नागरिक शामिल होंगे। साथ ही जिले के सभी शासकीय-अशासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा युवाओं की राष्ट्रीय एकता में भूमिका विषय पर निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर स्लोगन एवं लघु वीडियो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में सुरक्षा, स्वच्छता, आपातकालीन चिकित्सा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने तथा जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कल मनाएंगे राष्ट्रीय एकता दिवस






