मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली एयर कंडीशन बस की सौगात

-मंत्री डॉ. विजय शाह ने बस का लोकार्पण कर विद्यार्थियों के साथ कॉलेज परिसर का भ्रमण किया


अनोखा तीर, खंडवा। प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गुरुवार शाम को खंडवा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को एक विशेष सौगात दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए जिला खनिज निधि से स्वीकृत वातानुकूलित एयर कंडीशन बस का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ बस से कॉलेज परिसर का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू सहित अन्य चिकित्सक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंत्री डॉ. विजय शाह ने बताया कि एयर कंडीशंड बस मिलने से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को कॉलेज से जिला अस्पताल तक आने-जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इस वातानुकूलित बस के लिए जिला खनिज निधि से कुल 27.70 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इसी प्रकार की एक अन्य बस वन विभाग के इको पर्यटन बोर्ड को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई है।

0 Views

Leave a Reply