खंडवा- गुर्जर समाज के अनुरोध पर नगर निगम परिषद द्वारा जलेबी चौक का नामकरण करते हुए चौक का नाम देवनारायण चौक किया गया था समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शहर में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रघुवीर सिंह पटेल खंडवा पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों एवं समाज जनों ने उनके आत्मीय स्वागत किया श्री पटेल ने महापौर अमृता अमर यादव के साथ समाज जनों की उपस्थिति में जलेबी चौक पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए देवनारायण चौक का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल के साथ ही महापौर अमृता यादव विधायक नारायण पटेल जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल अशोक पालीवाल अमर यादव सुनील जैन नंदन करौडी साथी बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे । देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल खंडवा पहुंचे गौरीकुंज पर पहुंचने से पहले बीजेपी कार्यालय पर स्वागत किया गया जहां सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित विधायक नारायण पटेल देवेंद्र वर्मा एवं राम दागोरे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे , बीजेपी कार्यालय से निकलने के बाद गौरी कुंज सभागृह पहुंचे जहां गुर्जर समाज के कई वरिष्ठ बंधुओ ने फूल मालाओं से स्वागत किया , वही इस कार्यक्रम की शुरुआत गौरीकुंज से हुई जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था ,

मंच के माध्यम से रघुवीर सिंह पटेल ने कहा की मैं आपको विश्वाश दिलाता हु की माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुर्जर समाज को यह सौगात दी है मुझ पर विश्वाश किया हे उसे पर खरा उतारूंगा । समाज की बात मुख्यमंत्री तक पहुंच कर उसका निराकरण करवाऊंगा ,और सरकार की बात समाज तक पहुंचा पाऊं , यह मै पूरा प्रयास करूंगा ,
वही मंच के माध्यम से विधायक राम डांगोरे ने भी समाज के समक्ष अपने विचार साझा किए.. विधायक राम डांगोरे ने अपनी बात रखते हुए कहा की गुर्जर समाज 50 हज़ार लोगो का कार्यक्रम भी एक से दो घंटे में कंप्लीट कर देते है जिनसे कई समाज के लोगो को सीखने की जरूरत है ,..
वही विधायक नारायण पटेल सहित जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल देवेंद्र वर्मा ने गुर्जर समाज के बढ़ते प्रभाव पर अपने अपने विचार व्यक्त किए..वही सम्मान समारोह के पश्चात रघुवीर सिंह पटेल महादेवगढ़ पहुंचे जहां भगवान शिव पर जलाभिषेक किया तत्पश्चात महादेवगढ़ संरक्षण अशोक पालीवाल से मुलाकात हुई ,इसके बाद देवनारायण चौक पर पहुंचकर भूमि पूजन किया ,जहा देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल ने कहा कि खड़वा मेरा परिवार है। मैं पिछले 5 वर्षों से निरंतर यहां पर आ रहा हूं , सामाजिक बंधु बढ़ चढ़कर मान सम्मान देते है , और हमने जलेबी चौक का नाम बदलकर देवनारायण चौक रखा है , साथ ही महापौर अमृता अमर यादव का आभार भी व्यक्त किया। गौरीकुज सभा ग्रह में मंच पर विधायक देवेंद्र वर्मा , विधायक राम डांगोरे ,सहित मांधाता विधायक नारायण पटेल , जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल , एवम जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे भी मौजूद रही , कार्यक्रम संचालन भारतीय किसान संघ नेता सुभाष पटेल एवम राधेश्याम डॉक्टर के द्वारा किया गया , नंदन करोड़ी श्रीराम चौधरी उमेश पटेल त्रिलोक पटेल आनंदपुर डॉ शिवशंकर गुजर नहारु पटेल इसके साथ ही कई वरिष्ठ गण मौजूद रहे ,
Views Today: 2
Total Views: 476

