अनोखा तीर, करताना। गोदागांव गंगेश्वरी त्रिवेणी संगम पर नर्मदा, गोमती, गंजाल नदी एक साथ मिलती है। नर्मदा घाट पर स्नान करने जाने के लिए पहले श्रद्धालुओं को गोमती नदी पर निकलने के लिए पोल रखे गए थे। जिन पर से होकर श्रद्धालु गुजरते थे। लेकिन गोमती नदी में पानी अधिक होने से वह पोल डूबने की वजह से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी के माध्यम से गोमती नदी की धार को मोड़कर दूसरी ओर कर दी गई। मिट्टी की दीवार बना दी गई। वर्तमान में श्रद्धालुओं को अब नर्मदा घाट तक पहुंचने के लिए गोमती नदी को पार नहीं करना पड़ता है। आसानी से श्रद्धालु नर्मदा तट पर पहुंच रहे हैं।
गोमती की धारा मोड़ी, आवागमन में हुई सुविधा

0 Views
What do you think?






