Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

जाखड़ माता मंदिर में मना अन्नकूट उत्सव, माता रानी को लगाया छप्पन भोग

1 min read
05 7

 

06 8
-भजन संध्या में भक्तों ने लिया भजनों का आनंद, आरती के बाद बांटी प्रसादी

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के मालीपुर स्थित जाखड़ माता मंदिर में रविवार को अन्नकूट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में माता रानी की आकर्षक झांकी सजाकर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। उत्सव के दौरान आरती से पहले विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भजन गायकों लोकेश शाखला, ललित भाटी, प्रमोद सोलंकी और आनंद मागुले ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। सुबह 11 बजे माता रानी की महाआरती की गई। इसके बाद छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply