Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण

1 min read
25 3

-युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र 135-हरदा के मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र क्रमांक 84-पिड़गांव तथा 85 एवं 86-हरदा का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि प्रारूप प्रकाशन से 22 नवंबर तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर प्रत्येक केन्द्र से केवल 2-2 मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। इस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में विशेष प्रयास कर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। पात्र नागरिकों से फार्म-6 प्राप्त कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुरुषोत्तम कुमार द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्य में सक्रियता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply