Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

नशा मुक्त युवा अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित

2 min read
23 2

24 5। नशा मुक्त युवा-विकसित भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत रविवार को विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय एवं इंडोर स्टेडियम में किया गया। मेरा युवा भारत के तत्वावधान एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आभा अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, वरिष्ठ नेता उदय चौहान एवं जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल ने हैंडबॉल मैदान का पूजन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर संदीप पटेल ने खिलाड़ियों को दिसंबर में होने वाले सांसद खेल महोत्सव, कमल खेल महोत्सव एवं खेलो एमपी यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्रद्धा मित्तल ने युवाओं से नशा मुक्त अभियान से जुड़कर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। प्रतियोगिता में हैंडबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज और 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। हैंडबॉल बालक वर्ग में डीएस बाय डब्ल्यू क्लब हरदा प्रथम, हैंडबॉल क्लब हरदा द्वितीय और रानी दुर्गावती क्लब हरदा तृतीय रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में हरदा कॉर्पोरेशन प्रथम, शक्ति व्यायामशाला द्वितीय और शासकीय हाई स्कूल विच्छापुर तृतीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन में विराज शर्मा प्रथम और आरव अग्रवाल द्वितीय रहे। शतरंज बालिका वर्ग में अदिति बघेल प्रथम, मसीरा खान द्वितीय और सारिका गौर तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनुष्का सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, कोच गौतम विश्वकर्मा सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply