-जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित
-महिला इकाई का भी गठन, विनोद भिलाला को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
अनोखा तीर, हरदा। जय ओंकार भिलाला समाज संगठन जिला हरदा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन 22 नवंबर 2026 को समाज के विकास और संगठन विस्तार के उद्देश्य से किया गया। समाजजनों की सर्वसम्मति से मुख्य इकाई के साथ जिला महिला इकाई की कार्यकारिणी भी घोषित की गई।
मुख्य जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में मदनलाल ठेकेदार (हरदा) को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय सिंह ठाकुर कानपुरा और दुर्गा पवार हरदा को उपाध्यक्ष, नितिराज चंदेल हरदा को सचिव, गेंदालाल भिलाला (पुरा) को सहसचिव, केवलराम नागोरे (हरदा) को कोषाध्यक्ष तथा विनोद भिलाला कुकरावद को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
महिला इकाई की कार्यकारिणी भी घोषित
जिला महिला इकाई में धर्मनिष्ठा वर्मा को अध्यक्ष, सुमति चौहान और सीमा गिनारे को उपाध्यक्ष, संगीता चंदेल को सचिव, रेखा रोलासिया को सहसचिव, छाया बडकुड को कोषाध्यक्ष और ज्योति वर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करेगी
मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष

0 Views
What do you think?





