Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

तंत्र साधना की देवी है मां कामाख्या

2 min read
03 9

-नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है यह सिद्ध क्षेत्र
-सुविधाओं का अभाव  

अनोखा तीर, हंडिया। पुण्य सलिला मां नर्मदा के दक्षिणी तट पर स्थित है मां कामाख्या देवी का गुप्त स्थान। यहां पूर्णिमा एवं अमावस्या जैसे पर्वों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान व दर्शन करने आते हैं। मगर सुविधाओं के अभाव के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं को तमाम परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बताया जाता है कि कामाख्या धाम मंदिर जाने वाला रास्ता भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कैंपस से होकर जाता है, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में श्रद्धालुओं का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण प्रशासन द्वारा अलग से कराया जाए ताकि उन्हें किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। हाल ही में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हंडिया जल संयंत्र में नवीन प्लांट का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जेसीबी मशीनों द्वारा कामाख्या धाम जाने वाले मार्ग पर गड्ढे खोदने से रास्ता बंद कर दिया गया है।
महिलाओं के कपड़े बदलने के चेंजिंग कक्ष का अभाव
धार्मिक नगरी हंडिया में स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निकट नर्मदा किनारे कामाख्या धाम नर्मदा घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने का चेंजिंग सेट नहीं होने से महिला श्रद्धालुओं की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। महिला श्रद्धालुओं का कहना है कि अमावस्या, पूर्णिमा, तथा नवरात्रि जैसे अवसरों पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां नर्मदा स्नान के लिए आते हैं, परंतु हंडिया ग्राम पंचायत व हरदा नगरपालिका प्रशासन द्वारा सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिए जाने से मजबूरन उन्हें खुले में ही कपड़े बदलना पड़ रहा है।
कामाख्या धाम जाने वाले मार्ग का अभाव
नर्मदा के किनारे पर स्थित कामाख्या धाम जाने वाला मार्ग नहीं होने से श्रद्धालुओं को मजबूरन जल संयंत्र के अंदर से नर्मदा स्नान तथा देवी दर्शन के लिए आना-जाना पड़ता है। मगर जल संयंत्र के नव निर्माण के चलते मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर जेसीबी मशीन से गड्ढा होने से श्रद्धालुओं का आने-जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। क्या इस तरफ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ध्यान देंगे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply