अनोखा तीर, हरदा। ग्राम चारुवा निवासी श्रीमती अजुध्या बाई, पत्नी अशोक कोरकू की कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर शासन के प्रावधानों के तहत उनके परिजन को चार लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

0 Views
What do you think?





