औरंगपुरा सड़क निर्माण की गुणवत्ता जाँची

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन-  कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने औचक रूप से औरंगपुरा सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखा। वे रहिमपुरा स्कूल में विद्यार्थियों को हॉकी और बॉल भेंट कर लौट रहे थे। निर्माण कार्य देखकर जब गाड़ी से उतरे तो ठेकेदार संतोष गुर्जर चौंक गए। कलेक्टर श्री वर्मा ने यहां गिट्टीरेत और सीमेंट की क्वालिटी का भी परीक्षण कर जानकारी ली।

कलेक्टर श्री वर्मा ने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश देते हुए कहा कि इस सड़क को परखने के लिए विशेष मशीन बुलवाकर जांच की जाएगी। इससे पूर्व श्री वर्मा ने रहिमपुरा माध्यमिक विद्यालय परिसर में ही स्थित संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कार्य भी देखा।

74 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!